Have you submitted your Explosives Quarterly Returns ?.......Non-submission may lead to suspension of licence ... Renewal Reminders As Per Rules.......
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

  

वर्तमान में पेसो एक महत्वपूर्ण परियोजना आतिशबाजी अनुसंधान एवं विकास केन्द्र सिवाकासी में स्थापित करने में कार्यरत है ।   सिवाकासी आतिशबाजी उत्पादन का महत्वपूर्ण केन्द्र है और पूरे देश की आतिशबाजियों की माँग को पूरा करता है ।  भारत सरकार ने 10 वे पंचबर्षीय योजना के तहत वर्ष 2002-2003 में इस परियोजना को मंजूरी दी है ।  इस पूरी परियोजना पर कुल 5 करोड रूपये खर्च होने का अनुमान है ।
 
  आतिशबाजी अनुसंधान एवं विकास केन्द्र आतिशबाजी उद्योग की निम्नलिखित जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगा,
 
  • विनिर्देशों के अनुसार कच्चे माल का परिक्षण
  • आतिशबाजी उत्पादन से जुडे लोगो की सुरक्षा
  • रसायनिक मिश्रणों व खोल के स्वरूप का अध्ययन.
  • जोखिम वाले उत्पादन प्रक्रियाओं का यंत्रीकरण
  • उत्पादों का विकास तथा मानकीकरण
  • गुणवत्ता नियंत्रण तथा गुणवत्ता का आश्वासन
  • पर्यावरण अनुकूलित उत्पादो का विकास
  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारत में निर्मित आतिशबाजी कीहिस्सेदारी बढाना
  • तकनीकि संसाधनों का विकास
  • मानव संसाधन विकास

 

आतिशबाजी अनुसंधान एवं विकास केन्द्र (एफआरडीसी) स्थापना की वर्तमान स्थिती :
 
एफआरडीसी के स्थापना के लिए भूमि प्राप्त कर ली गई है ।  भवन निर्माण कार्य तथा आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम प्रगती पर है ।